Dos and Don’ts While Designing an eCommerce Website | ई-कॉमर्स वेबसाइट डिज़ाइन करते समय क्या करें और क्या न करें
आज हर Business चाहे वो छोटा हो या बड़ा उसका एक ही सपना है एक ऐसी eCommerce Website बनाये जो सिर्फ Products ना दिखाए बल्कि आने वाले Visitors को Loyal Customers में बदल दे। आखर loyal customers का मतलब है जयादा profit और business में Growth लेकिन Website Designing में छोटी सी गलती भी आपकी Sales को impact कर सकती हैं तो अगर आप अपनी eCommerce Site को User Friendly और Profitable बनाना चाहते हैं तो इन Dos and Don’ts को ज़रूर ध्यान में रखें।
Dos: क्या करें
1. Simple और Clean Design
eCommerce Website को हमेशा Simple, Clean और Easy-to-Navigate रखें। Users को जो Product चाहिए वो 2-3 Clicks में मिल जाना चाहिए। Cluttered और मुश्किल Design Confusion पैदा करता है और User जल्दी Exit कर जाता है।
2. Mobile Friendly बनाएं
आज ज्यादातर लोग Shopping Mobile से करते हैं इसलिए Responsive Design जरूरी है। Site को हर Device पर Smoothly चलना चाहिए ताकि User Experience खराब न हो।
3. High-Quality Images और Descriptions
Product की अच्छी Photos और Honest Descriptions ही Customer को Convince करती हैं। Multiple Angles, Zoom Option और Detailed Information देना जरूरी है।
4. Easy Checkout Process
Checkout जितना आसान होगा Conversion भी उतना बढ़ेगा। ज्यादा Steps या Mandatory Sign-Up जैसी चीज़ें Cart Abandonment बढ़ा सकती हैं मतलब customer site से भाग जाएगा|
5. Trust Elements जोड़ें
Customer Reviews, Secure Payment Badges, और Return Policy जैसी चीजें Site की Credibility बढ़ाती हैं। Trust ही Online Shopping की नींव है।
Don’ts: क्या न करें
1. Slow Loading Pages
अगर Site Load होने में ज़्यादा Time लेती है, तो User तुरंत छोड़ देगा। Fast Loading Speed eCommerce Success की सबसे जरूरी Condition है।
2. Complicated Navigation
Menu और Categories Simple रखें। Users को बार-बार Back या Search करना पड़े, तो Experience खराब होता है।
3. Ignoring SEO Basics
Website सुंदर हो सकती है, लेकिन अगर Google पर दिखती नहीं तो कोई फायदा नहीं। Keywords, Meta Tags और Product URLs को Optimize करें।
4. Overuse of Pop-Ups
Excessive Pop-Ups या Ads Visitors को Irritate करते हैं। Minimal और Purposeful Pop-Ups ही रखें।
5. Lack of Security
SSL Certificate और Secure Payment Gateway का Use ज़रूर करें। Cyber Security Ignore करना बहुत बड़ी गलती है।
If you have creative ideas or insights about online business and web design, then Write For Us Ecommerce is the perfect platform to share your thoughts and reach a wider audience.
निष्कर्ष
एक सफल eCommerce Website वही है जो सुंदर होने के साथ-साथ Functional और User-Centric भी हो। सही Design, Smooth Navigation और Secure Checkout से आप अपने Business को Next Level पर ले जा सकते हैं।